Header Ads Widget

1 जनवरी 2022, से इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक में 10 हजार से ज्यादा रुपया जमा करने पर लगेगा चार्ज

 1 जनवरी 2022 से इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक, खाताधारको का एक तय सीमा से ज्यादा रुपया निकालने और जमा करने पर देना होगा चार्ज, इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक , ने किया नियमो में बदलाव पैसा निकालने और जमा करने पर देना होगा चार्ज, 

india post payment bank


इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक, ने बताया है की बेसिक सेविंग अकाउंट से हर महीने 4 बार आप फ्री में पैसा निकाल सकते है लेकिन 4 बार से ज्यादा पैसा निकालने पर 0.50% का चार्ज देना होगा , जो कम से कम 25 रुपया होगा , हालाँकि बेसिक सेविंग अकाउंट पर पैसा जमा करने पर कोई चार्ज नही लगेगा 

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के आंकड़ो के अनुसार देश के लगभग 60% लोग अभी भी बैंकिंग क्षेत्र से नही जुड़े है, इसमें बहुत से वे लोग सामिल है , जो कि भारत के ग्रामीण इलकों में रहते है जिनकी आमदनी बहुत कम है , और असंगित क्षेत्रो में काम करते है इसलिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पैसा निकालने व जमा करने पर नियमो को लागु कर दिया है 

रेगुलर सेविंग अकाउंट में 25 हजार तक निकालने पर नही देना होगा चार्ज 

अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक में रेगुलर सेविंग और करंट अकाउंट में 10 हजार रुपया जमा करते है , तो कोई चार्ज नही देना होगा, 10 हजार रुपया से ज्यादा जमा करने पर 0.50% का चार्ज लगेगा | जो कम से कम 25 रुपया लेनदेन होगा, रेगुलर सेविंग और करंट अकाउंट में हर महीने 25 हजार रुपया तक निकालना फ्री होगा उसके बाद आप जितनी बार निकालेंगे आपको हर Transaction पर 0.50% चार्ज देना होगा 

ATM से कितनी बार फ्री में पैसा निकाल सकते है 

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने फ्री Transaction के बाद पैसे निकालने पर लगने वाले चार्ज को बढाने की मंजूरी दे दी है , इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक ने अपने खाताधारको को ATM से महीने में पांच बार फ्री लेनदेन कर सकते है, इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक के खाताधारी एक दिन में ATM से अधिक्तम 25,000 रुपया निकाल सकते है 

Post a Comment

0 Comments