Header Ads Widget

''Driving licence" घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस में सुधार करवाए, नाम, जन्मतिथि, एड्रेस, फोटो, ये सब आप सुधार करवा सकते हैं

भारत में ड्राइविंग लाइसेंस राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता हैं केंद्र सरकार ने हाल में ही परिवहन सारथी किया था, ताकि नागरिक ऑनलाइन आसानी से ऑनलाइन मध्यम के जरीए ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सके, गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना बहुत जरूरी है लेकिन सरकारी दफ्तर जाकर लाइसेंस बनवाने में कई चक्कर काटने पड़ते है, हमारे देश में लोगो के पास एक नही बल्कि एक परिवार में कई गाड़ियां मौजूद है लेकिन कई बार देखा गया है कि लाइसेंस न होने की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, ड्राइविंग लाइसेंस को सुधरवाना बहुत ही आसान प्रक्रिया है, यदि आप सड़को पर स्कूटर, कार जैसे वाहन चलाते हैं तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस रखना अनिवार्य है !
DRIVING LISCENCE





 हर कोई चाहता है कि उनका काम ऑनलाइन घर बैठे हो जाए, उन्हें सरकारी दफ्तर का चक्कर न करना पड़े, लेकिन हम आपको यहां ऑनलाइन घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस सुधरवाने के तरीके के बारे में बताने वाले हैं, आप घर बैठे नाम,जन्मतिथि, एड्रेस, फोटो और सिग्नेचर कैसे सुधार करा सकते है ये सारे काम खुद से बिना एजेंट के करा सकते हैं, और इसमें खर्चा काफी कम आता है !

 ड्राइविंग लाइसेंस में सुधार कैसे कराए !

 1. अपने ड्राइविंग लाइसेंस में सुधार करवाने के लिए आपको ( parivahan.gov.in ) पर आना होगा, और इसमें आप ड्राइवर लर्नर लाइसेंस पर क्लिक करे

 2. उसके बाद अपना स्टेट चुन लेंगे, इसमें आपको एक ऑप्शन मिलेगा ( Change Of address ) पर क्लिक करेंगे, उसके बाद कंटिन्यू करे

 3. इसमें आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जन्मतिथि डालेंगे, उसके बाद गेट ''DL Details''  पर क्लिक करेंगे, अब आपके सामने आपका ड्राइविंग लाइसेंस का पूरी डिटेल्स आ जायेगी और प्रोसीड पर क्लिक करे 

4. अब आपके सामने पूरी लिस्ट आ जायेगी, और आपको जो भी सुधार कराना है उस पर आप टिक करेंगे, इसके बाद प्रोसीड करे, अब आपने जो भी टिक किया है तो कारण देना होगा की आप क्यों सुधार करा रहे है तो आप अपना कारण डाल दे उसके बाद कन्फर्म पर क्लिक करेंगे

 5. उसके बाद आपको ''Self Declaration Form I''भरना होगा , इसमें आपसे फिजिकल फिटनेस के रिलेटेड सवाल पूछे जाते हैं, इसको आप अच्छी तरह से टिक कर देंगे और सबमिट करेंगे 

 6. उसके बाद आपको प्रूफ देना होगा, सुधार कराने के लिए, आप उस प्रूफ को अपलोड कर दे इसके बाद आपको पेमेंट करनी होगी, आपके सुधार के हिसाब से आपको चार्ज देना होगा

 7. उसके बाद आपको अपॉइंटमेंट बुक करना होगा और जो भी तारीख और समय आपने चुना है, उस दिन को आप अपना RTO office जायेंगे और आपके साथ 'Appointment Slip, और जो भी डॉक्यूमेंट आपने अपलोड किए हैं, उसको लेकर आप RTO office जायेंगे

 RTO office में आपसे कोई टेस्ट नही लिया जाएगा, बस आपकी डॉक्यूमेंट को वेरिफाई कराना होगा, इस तरह आपका ड्राइविंग लाइसेंस में सुधार हो जायेगा

Post a Comment

0 Comments