Header Ads Widget

आधार कार्ड में घर बैठे बदल सकते है नाम और पता, जाने कैसे करे

 आधार कार्ड आज के समय में हर भारतीय के लिए बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चूका है ऐसे में कई बार आधार कार्ड नही होने की वजह से हमारे लाख कोशिशो के बावजूद कई जरुरी काम नही हो पाते है, ऐसे में कई बार हम अपना नाम व्  पता,बदलना चाहते है तो कई बार हमें आधार सेवा केंद्र का चक्कर लगाना पड़ता है क्युकी हमें पता ही नही होता है कि आधार कार्ड अब घर बैठे ही सुधार सकते है अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ज़ुरा हो तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन किसी भी बैंक में खता खोल सकते है, तो आइए जानते है कैसे करे 

AADHAR CARD




आधार कार्ड ऑनलाइन घर बैठे अपडेट कैसे करे,

1. इसके लिए आपको आधार कार्ड के ऑफिसियल वेबसाइट ( https://uidai.gov.in/ ) पर जाना होगा 

2. UIDAI, के वेबसाइट पे आने के बाद अपडेट आधार के अन्दर अपडेट डेमोग्राफ़िक डाटा और चेक स्टेटस पर क्लिक करना होगा 

3. उसके बाद एक नई विंडो खुलेगी (myadhar.uidai.gov.in ) के नाम से खुलेगी, उसके बाद आप लॉग इन पर क्लिक करे 

4. लॉग इन पर क्लिक करते ही आपसे आधार नंबर माँगा जायेगा और निचे Captcha को भरकर सेंड OTP पर क्लिक करे, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आधार से एक OTP आएगा आप उस OTP को दर्ज करे और लॉग इन पर क्लिक करे 

5. उसके बाद आपका डैशबोर्ड आ जायेगा उसके बाद आप अपडेट आधार ऑनलाइन पर क्लिक करे, आपके सामने डैशबोर्ड आ जायेगा,अब आपको जो भी अपडेट करना है आप उस को सेलेक्ट करे, और प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करे 

6. जैसे आपको नाम व् पता बदलना है तो आपको एक प्रूफ दस्तावेज देना होगा और आप उस प्रूफ को अपलोड कर दे, उसके बाद आपको 50 रुपया का पेमेंट करना होगा, पेमेंट होने के बाद आपको एक URN नंबर दे दिया जायेगा इस तरह आपका आधार अपडेट हो जायेगा बस कुछ ही दिनों में, अगर आपको जब भी स्टेटस चेक करना हो तो आप URN नंबर के जरिये चेक कर सकते है 

Post a Comment

0 Comments