अगर आपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता खोले है तो आपको ATM CARD, मिला होगा जिसको डेबिट कार्ड भी कहा जाता है मिलने के बाद इसका एक 4 अंक का पिन बनाना होता है तो आप अपने मोबाइल से ही पिन बना सकते है
SBI का ATM CARD का पिन कैसे बनाये
इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक मैसेज करना होगा ( PIN 1234 का मतलब लास्ट 4 अंक अपने ATM CARD का डाले, 5678 का मतलब लास्ट 4 अंक अपने खाता का लिखकर 567676 पर भेज देंगे , जैसे की PIN 1234 5678 TO 567676 इस तरह आपको मेसेज करना होगा , उसके बाद आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा , आप उस OTP को संभल कर रख ले .
उसके बाद अपने नजदीकी SBI ATM में जायेंगे और आप ATM कार्ड को ATM में डालेंगे , उसके बाद सेलेक्ट बैंकिंग पर बटन दबायेंगे और आपसे हिंदी और इंग्लिश भाषा पूछा जायेगा और वो आप चुन लेंगे
उसके बाद आप OTP डालेंगे जो आपके रजिस्टर नंबर पर आया है , उसके बाद SELECT PIN पर बटन दबायेंगे आपसे OTP पूछा जायेगा और आप उस OTP को डाल देंगे और फिर आपने जो पिन सोचा है , चार अंक का पिन डाल देंगे फिर दोबारा डाल देंगे कन्फर्म करने के लिए उसके बाद सफलता पूर्वक का मेसेज दिखाए देगा इस तरह से आपका नया पिन बन जायेगा
- आप अपने ATM CARD को ATM MACHINE में डाले
- बैंकिंग सेलेक्ट करे
- लैंग्वेज सेलेक्ट करे
- आपके नंबर पर जो OTP आया है आप उस OTP को डाल दे
- नया पिन डाले दो बार
- सफलतापूर्वक आपका पिन सेट हो गया

0 Comments