जैसे की आप सभी जानते है की हमारे लिए जाति- प्रमाण पत्र कितना महत्वपूर्ण है ये आपको एक विशेष जाति होने का प्रमाण देता है भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति या जनजाति के लोगो को आरक्षण देता है ये आरक्षण भारत भारत के सरकारी सुविधाए और पढाई करने का छुट देता है, जिससे की अपने आप को शिक्षित और ऊपर उठा सके और जाति के अनुसार होने वाले भेदभाव को रोक सके, ये सभी सरकारी सुविधाए तभी मिल पाएंगे, जब आपके पास वैध जाति-प्रमाण पत्र होगा, तो हम आपको बताएँगे की जाति-प्रमाण पत्र कैसे बनाये,
इसके लिए आपके पास एक कोई भी प्रूफ और फोटो होना चाहिए, प्रूफ में आप आधार कार्ड दे सकते है
जाति-प्रमाण पत्र कैसे बनाये|
Step 1. जाति-प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इस लिंक पर आना होगा (https://serviceonline.bihar.gov.in/) यहाँ पे आने के बाद आपको लॉग इन या रजिस्टर करने की कोई जरुरत नही है
Step 2. लिंक पर आते ही लोक सेवावो का अधिकार की सेवाए के निचे आपको सामान्य प्रशासन विभाग मिल जायेंगे और उसको टैप करने पर जाति-प्रमाण पत्र का निर्गार्मन का आप्शन मिल जायेगा, और आप जाति-प्रमाण पत्र पर टैप करते ही आपको अंचल- स्तर पर का एक आप्शन मिल जायेगा और आप उस पर टैप करेंगे
Step 3. टैप करते ही एक नया विंडो ओपन होगा, और आपको उसमे एक फॉर्म मिल जायेगा, आप उस फॉर्म को अच्छी तरह से भर लेंगे, जैसे की जेंडर, अभिवादन, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, या जिनका सदी हो चूका है वे अपने पति का नाम लिखेंगी, और आवेदक का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, उसके बाद अपना राज्य, जिला, अनुमंडल, प्रखंड, स्थानीय निकाय का प्रकार आप इसमें गाँव से है तो ग्राम पंचायत चुन लेंगे और वार्ड नंबर, गाँव का नाम, डाकघर का नाम, थाना, पिन कोड, ये सब आप सही से भर देंगे|
Step 4. भरने के बाद आप अपना एक पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करेंगे और अपना पेशा चुनेंगे, आप किस वर्ग से आते है वो आप चुन लेंगे, चुनने के बाद आप अपना जाति चुनेंगे और I Agree पर टिक करेंगे और Captcha को भरकर प्रोसीड बटन पर टैप करेंगे और आपके सामने एक पॉपअप आ जाएगी, आप ईमेल और मोबाइल नंबर को अच्छी तरह से चेक कर लेंगे, क्युकी आपका डॉक्यूमेंट ईमेल और मोबाइल नंबर के द्वारा मिलेगा, इसमें आपको ब्लॉक जाने की भी जरुरत नही परेगी
Step 5. अब आपके सामने पूरा एप्लीकेशन आ जाएगी, आप इसको एक बार सही तरीके से चेक कर लेंगे, और जाति बनाने के लिए आपको एक प्रूफ देना होगा आप इसमें आधार कार्ड दे दें और अपलोड कर दे
Step 6. अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर टैप करेंगे, सबमिट करने के बाद आपको एक Reference number दे दिया जायेगा और इसमें 14 कार्य दिवस का टाइम लगता है इस तरह आपका जाति- प्रमाण पत्र बन जायेगा, बिना ब्लॉक जाये हुए वो भी अपना मोबाइल से घर बैठे

0 Comments