राशन कार्ड एक सरकार द्वारा अनुमोदित दस्तावेज है, जो आपको रियायती दरों पर गेंहू, चावल, अनाज और मिट्टी तेल आदि जैसे वस्तुओं को खरीदने में मदद करता है, राशन कार्ड का उपयोग न केवल राशन लेने के लिए किया जाता है, बल्कि इससे कई महत्वपूर्ण कार्य भी किए जाते है इस दस्तावेज का उपयोग बहुत से अन्य सरकारी कार्य का लाभ उठाने के लिए भी किया जाता हैं, राशन कार्ड उन लोगों के लिए बेहद मददगार है जो गरीबी रेखा के नीचे आते है, और उन्हें अनाज खरीदना मुश्किल होता होगा, वही अगर किसी का नाम राशन कार्ड में न हो तो वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं, राशन कार्ड पहचान और पते प्रमाण के रूप में भी काम करता है !
राशन कार्ड चार प्रकार के होते है !
1. APL - ( गरीबी रेखा के उपर ) ऐसे राशन कार्ड जो गरीबी रेखा के उपर रहने वाले परिवार को जारी किए जाते हैं !
2. BPL - ( गरीबी रेखा के नीचे ) ऐसे राशन कार्ड जो गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवार को जारी किए जाते हैं !
3. AAY - ( अंत्योदय अन्न योजना ) ऐसे राशन कार्ड जो " गरीब से गरीब" परिवार को जारी किए जाते हैं !
4.PPH _ ( प्राथमिकता घरेलू ) ऐसे राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किए जाते हैं, जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं वह परिवार जिनके पास प्राथमिकता वाला राशन कार्ड हैं, उन्हें प्रति सदस्य प्रतिमाह 5 किलोग्राम राशन जारी किए जाते हैं
राशन कार्ड में अपना नाम कैसे चेक करे !
आपका राशन कार्ड में नाम है या नहीं इसको चेक करने के लिए, राशन कार्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा, ( https://nfsa.gov.in ) उसके बाद आप अपना राज्य चुन लेंगे, और आगे बढ़ेंगे, इसके बाद आपको आपके राज्य के ऑफिशियल वेबसाइट पर ले जायेगा, उसके बाद अपना जिला सिलेक्ट करें, और सबमिट करें, और उसके बाद अपने क्षेत्र का चयन करना होगा या यदि आप गांव से हैं तो रूरल ब्लॉक का चयन करें, अब आपके सामने आपके प्रखंड के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों का सूची आ जायेगी, इसमें अपनी पंचायत का नाम चयन करेंगे, उसके बाद यहां राशन कार्ड की सारी जानकारी दिखाई दे देगी !
अब आप अपने घर के मुख्या के नाम से राशन कार्ड पे क्लिक करेंगे, इसके बाद डिजिटल राशन कार्ड नंबर को सिलेक्ट करे ! जैसे ही आप डिजिटल राशन कार्ड नंबर का चयन करते हैं, तो आपके सामने राशन कार्ड की सारी जानकारी आ जायेगी, यहां से आप अपने राशन कार्ड में नाम देख सकते हैं
| Ration Card List |
राशन कार्ड नाम देखें !
1. राशन कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ( https://nfsa.gov.in ) पर जाए |
2. राशन कार्ड का ऑप्शन चुने |
3. अपने राज्य का नाम चयन करें |
4. अपना जिला का नाम चयन करें |
5. अपना ब्लॉक का नाम चयन करें |
6. राशन कार्ड का प्रकार चुने |
7. अब इस लिस्ट में से अपना नाम देख ले |

0 Comments