प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक बेहद खास योजना है, इस योजना के तहत छोटे और सामान्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं उनके लिए जिनके पास 2 हेक्टेयर ( 4.9 ) एकड़ से कम जमीन हो, इस योजना के तहत सभी किसानों को कम से कम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6 हजार रुपया मिलता है ये योजना प्रति वर्ष प्रत्येक पात्र किसानों को तीन किस्तों में भुगतान किया जाता है और पैसा किसानों के सीधे बैंक खाते में जमा हो जाती है, ये राशि किसानों के खातों में प्रत्येक 4 महीने के किसानों को 2 हजार की सहायता राशि दी जा रही हैं !
पीएम किसान योजना में हुआ बड़ा बदलाव, अब हर किसानों को E-KYC पूरी किए बिना नहीं आएगी राशि, अगर आप एक किसान हैं और केंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे है, तो आपको E-KYC करना बेहद जरूरी है, अगर नही करेंगे तो आपका 2000 की राशि आपके खाते में नहीं आएंगे !
अगर आप चाहते है आपको आगे भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना स्कीम का लाभ पहले की तरह मिलता रहे, तो आपको जल्द से जल्द E- KYC करवाना होगा, आप E- KYC खुद से भी कर सकते हैं या अपने नजदीकी CSC सेंटर से भी जाकर करा सकते हैं, आइए जानते हैं की E- KYC कैसे करते है !
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का E- KYC कैसे करें !
1. पीएम किसान सम्मान निधि योजना का E-KYC करने के लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि के ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा ( https://pmkisan.gov.in )
2. इसमें आपको Farmer Corner का ऑप्शन दिखाई देगा !
3. Farmer Corner के नीचे आपको E- KYC का लिखा नजर आएगा, आप E- KYC पर क्लिक करें !
4. E- KYC पर क्लिक करते ही, आपके सामने E- KYC का पेज खुल जायेगा, इसमें आप अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा को भरकर सर्च बटन पर क्लिक करें!
5. उसके बाद एक नई विंडो खुलेगी, आपके आधार कार्ड में जो आपका मोबाइल नंबर हैं वो दर्ज करे और Get OTP पर क्लिक करें !
6. क्लिक करते ही आपके आधार कार्ड के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, आप उस OTP को दर्ज करे और Submit For Authorization पर क्लिक करें !
7. अगर आपने पूरी सही तरीका से E- KYC किया हैं, तो E- KYC पूरी हो जायेगी, अगर थोड़ी भी गलती हुई हो तो Invalid लिखा आएगा !

0 Comments